सीरिया में आईएस आतंकवादी ने खुद को उड़ाया

दमिश्क, 16 जनवरी (आईएएनएस)। सीरिया में कुर्दिश सुरक्षाबल के मुख्यालय के पास आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

लंदन स्थित मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स के मुताबिक, आईएस के आत्मघाती हमलावर ने कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स (वाईपीजी) के मुख्यालय के पास विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया।

इस बीच, सीरिया के सरकारी टीवी चैनल ने बताया कि हमला अल-हसाका के तुक अल-मिल्ह शहर में हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493