जकार्ता हमले का पर्यटन पर सीमित असर : इंडोनेशिया

यहां गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में एक विदेशी सहित दो नागरिकों की मौत हो गई। कार्रवाई में पांच हमलावर भी मारे गए, जबकि इस हमले में 24 अन्य घायल हो गए। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

पर्यटन मंत्री अरिफ याह्या ने कहा कि हमले के बाद से जकार्ता और देश के अन्य शहरों के होटलों और ट्रैवल से संबंधित कोई भी बुकिंग रद्द नहीं कराई गई है।

अरिफ ने जोर देते हुए कहा कि हमला केवल जकार्ता के एक छोटे से क्षेत्र में हुआ है और स्थिति नियंत्रण में है।

उन्होंने कहा, “जकार्ता और इंडोनेशिया का व्यापक क्षेत्र विदेशियों के लिए सुरक्षित है।” हालांकि उन्होंने इसकी आशंका जताई कि हमले की वजह से साल के शुरुआती दिनों में यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी आ सकती है।

इंडोनेशिया का लक्ष्य 2016 में करीब 1.2 करोड़ विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने का है।

अरिफ ने कहा कि देश को मुख्य रूप से चीनी आगंतुकों की संख्या में लगातार वृद्धि का भरोसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले सप्ताह में चीनी नववर्ष के दौरान चीन से सीधी उड़ानें और चार्टर उड़ानें शुरू की जाएंगी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इंडोनेशिया में सिंगापुर और मलेशिया के बाद सर्वाधिक विदेशी पर्यटक चीन से पहुंचते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493