हाई स्कूल में मुंहासे से परेशान थीं केंडल

लॉस एंजेलिस, 16 जनवरी (आईएएनएस)। मॉडल केंडल जेनर ने बताया कि वह हाई स्कूल के पहले दिन मुंहासों से परेशान थीं।

वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, केंडल जेनर ने गुरुवार को अपने प्रशंसकों के साथ अपनी त्वचा संबधी समस्या साझा की।

‘कीपिंग अप विथ द कार्दशियनस’ की अभिनेत्री ने कहा कि इससे पहले कैलिफोर्निया के हाई स्कूल में उन्हें मुंहासे हुए और इससे वह काफी परेशान और डरी हुईं थीं।

केंडल ने लिखा, “मुझे याद है मैं हाई स्कूल के पहले दिन नर्वस थी। ऐसा ही इस सप्ताह पहले शुरू हुआ जब मुझे मुहांसे हुए।”

उल्लेखनीय है कि 21 साल की उम्र में मुहांसे वाली एक तस्वीर साझा की।

सौभाग्य से अब उनके पास अच्छे दोस्त हैं, जो उनका मनोरंजन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “स्कूल में जब मुझे मुहांसे हुए तो मेरे दोस्तों ने इसे बहुत डरावना बना दिया। खैर अब मैं अकेले नहीं हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493