लंदन, 16 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका किंबर्ली वॉल्श का कहना है कि वह गुपचुप शादी करने की योजना बना रहीं हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, वॉल्श अपने साथी जस्टिन स्कॉट के साथ इस साल शादी करेंगी, लेकिन उनकी भव्य तरीके से शादी करने की योजना नहीं है। स्कॉट 16 महीने के बॉबी के पिता हैं।
वॉल्श ने क्लोजर पत्रिका को बताया, “हमारी शादी कम रौनक वाली नहीं होगी, लेकिन यह निजी तौर पर होगी।”
उन्होंने कहा, “जस्टिन और मैं 14 सालों से साथ हैं इसलिए हम दोनों के एक ही दोस्तों का समूह है वह इसमें शामिल होंगे।”
किंबर्ली भव्य तरीके से शादी करना नहीं चाहती, जिसके चलते वह चुनिंदा लोगों को बुलाने को लेकर चिंतित हैं।
उन्होंने कहा,” वह बहुत मुश्किल काम करने जा रहीं हैं क्योंकि उनके कई दोस्त हैं।”
dharmpath.com dharmpath