सीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी साना ने बुधवार को सैन्य सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।
साना की रपट के मुताबिक, ये हमले कैस्पियन सागर से किए गए। इसमें विस्फोटक सामग्री बनाने वाली एक फैक्ट्री, हथियार भंडारण स्थल, ईंधन भंडारण स्थल और उत्तरी प्रांतों- राक्का, अलेप्पो और इदलीब में आईएस के प्रशिक्षण केंद्र नष्ट हो गए।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सीरिया में आईएस के ठिकानों पर आधी रात को कैस्पियन सागर से क्रूज मिसाइलों को दागते हुए दिखाया गया है।
रूस ने सीरिया के कई क्षेत्रों में आईएस के ठिकानों पर बुधवार से हवाई हमले करने शुरू किए थे। सीरिया में आईएस के खिलाफ यह रूस की यह पहली सैन्य भागीदारी है।
साना की रपट के मुताबिक, मिस्र ने इस बात की पुष्टि की है कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के आग्रह पर ही रूस आईएस के ठिकानों पर हवाई हमले करने के लिए तैयार हुआ है।
dharmpath.com dharmpath