अंकारा, 3 जुलाई (आईएएनएस)। सीरिया में तुर्की के सशस्त्र बलों ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कम से कम 11 आतंकवादियों को मार गिराया।
एफे न्यूज के मुताबिक, तुर्की सेना के जनरल स्टाफ ने कहा कि पश्चिमोत्तर अलेप्पो प्रांत में शनिवार को हुए हमले मेंदो रॉकेट लांचर और दो वाहनों को भी नष्ट कर दिया गया।
कथित तौर पर जिन लक्ष्यों को नष्ट किया गया, वे तुर्की क्षेत्र में मिसाइल दागने की तैयारी कर रहे थे।
dharmpath.com dharmpath