सीरिया में आईएस के 17 ठिकाने नष्ट

अंकारा, 21 नवंबर (आईएएनएस)। तुर्की के जेट विमानों ने रविवार रात को उत्तरी सीरिया में अल-बाब के पास आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 17 ठिकानों को नष्ट कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एनादोलु एजेंसी के हवाले से बताया कि तुर्की वायुसेना के जेट विमानों ने अल-बाब क्षेत्र में आईएस के कब्जे वाली दो इमारतों पर 16 बमों से हमले किए जिसमें आईएस के 17 ठिकाने नष्ट हो गए।

इस बीच आईएस के हमले में तुर्की के दो सैनिक घायल हो गए।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, घायल सैनिकों को अस्पताल ले जाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493