मप्र में हल्की बदली छाई

भोपाल, 21 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह हल्की बदली छाने से ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में धुंध छाने के साथ शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

राज्य में सोमवार की सुबह से छाए बादलों के साथ चल रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में धुंध छाई रही। राज्य में सबसे ठंडा बैतूल रहा जहां का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में इंदौर, होशंगाबाद संभाग के अलावा ग्वालियर, बालाघाट व भोपाल में कई स्थानों पर धुंध छाई रहने का अनुमान जताया है और शहडोल व जबलपुर संभाग व रीवा, बैतूल व दमोह में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

राज्य में धुंध के साथ शीतलहर का असर बढ़ने लगा है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13.7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 10.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30़.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493