पटना, 21 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह आसमान पूरी तरह साफ है और सुबह से ही धूप निकली हुई है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान तापमान में मामूली गिरावट के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, “आगामी 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ेगी।”
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना में सोमवार का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का 16 डिग्री सेल्सियस और गया का 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस, गया का 27.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 28.7 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath