सीरिया में आईएस के 27 संदिग्ध आतंकवादियों की मौत

अंकारा, 17 मई (आईएएनएस)। तुर्की के सशस्त्रबलों और अमेरिका के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन सेना द्वारा किए गए हवाई हमलों में आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 27 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया गया।

समाचार एजेंसी एफे ने तुर्की के ‘एनटीवी’ के हवाले से बताया कि सीरिया के अलेप्पो में आईएस आतंकवादियों के ठिकानों की पहचान कर तुर्की की सेना ने रविवार रात को सीमा पार से मोर्टार और रॉकेट लांचर से हमले किए।

अमेरिका के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन सेना ने भी इसी क्षेत्र में तीन हवाई हमले किए।

‘एनटीवी’ ने तुर्की सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि इस अभियान में आईएस के 27 संदिग्ध आतंकवादी ढेर हो गए और आईएस के पांच खुफिया ठिकाने और दो हथियार गोदाम नष्ट हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493