सिन्हुआ के एडिटर-इन-चीफ ही पेंग ने सोमवार को एएनएसए के सीईओ और महाप्रबंधक गिउसेपे करबोने के साथ सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।
दोनों पक्षों के बीच न्यू मीडिया और सोशल मीडिया के सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
दोनों समाचार एजेंसियों के बीच पिछले कई वर्षो से सहयोगी संबंध रहे हैं। बीजिंग में 2007 में दोनों पक्षों के बीच समाचार सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता हुआ था।
एएनएसए के एडिटर इन चीफ लिउगी कोन्टु ने भी समझौता कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इसके अलावा ही ने सोमवार को समाचार एजेंसी एजीआई के सीईओ एलेक्जेंड्रो पिसा और एडिटर इन चीफ रोबटरे लैडिसिको के साथ भी मुलाकात की।
dharmpath.com dharmpath