श्रीनगर, 17 मई (आईएएनएस)। कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ों में मंगलवार को दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुरक्षाबलों ने रात के दौरान शोपियां जिले के पहलीपोरा गांव में छिपे आतंकवादियों के लिए अभियान चलाया।”
अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया जबकि बाकी की तलाश जारी है।
उन्होंने बताया, “कुपवाड़ा जिले के चौकीबल गांव में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एक अन्य मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया।”
dharmpath.com dharmpath