सीरिया में आईएस ने सिलसिलेवार विस्फोटों की जिम्मेदारी ली

आतंकवादी समूह की ‘अमाक समाचार’ एजेंसी ने एक बयान में कहा कि आईएस के छह आत्मघाती हमलावरों ने तारटस, होम्स, हासाका और दमिश्क में सिलसिलेवार विस्फोटों को अंजाम दिया।

बयान में बताया गया कि एक हमलावर ने खुद को दमिश्क के साबूरा क्षेत्र में स्थित सैन्य जांच चौकी के पास उड़ा लिया। वहीं एक अन्य हमलावर ने होम्स में स्थित जांच चौकी के पास विस्फोटित कर दिया।

आईएस ने कहा कि हासाका में एक हमलावर ने कुर्द सुरक्षा बलों की जांच चौकी असायिश के पास खुद को उड़ा लिया।

बयान के अनुसार, तटीय शहर तारटस में तीन आत्मघाती हमलावरों ने शहर के प्रवेश द्वार की जांच चौकी पर खुद को उड़ा लिया, जिनमें से एक हमलावर ने विस्फोटक से लदे वाहन और अन्य दो हमलावरों ने विस्फोटक बेल्ट के साथ खुद को उड़ाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493