नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में मंगलवार की सुबह आंशिक रूप से बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य था।
मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। हालांकि, कहीं भी बारिश के कोई आसार नहीं हैं।”
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी सोमवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath