बिहार में बारिश, तापमान में गिरावट

पटना, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के सभी हिस्सों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश मंगलवार को भी जारी है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

एक दिन पहले सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, गया का 33.3 डिग्री और भागलपुर का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493