दमिश्क, 20 जून (आईएएनएस)। सीरिया के कमिश्ली में रविवार को एक आत्मघाती हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, हसाका प्रांत के कुर्दिश शहर कमिश्ली में बम हमलावर ने विस्फोटक बेल्ट में विस्फोट कर दिया।
अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath