नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। शाम और रात में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है।”
आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath