अंकारा में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रवक्ता इब्राहिम कालीन ने कहा कि तुर्की अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के तहत काम करेगा।
प्रवक्ता ने कहा, “हमने सीरिया में जमीनी कार्रवाई के लिए न तो कोई तैयारी की और न ही कोई बयान दिया। हमने हर बार दोहराया कि हम गठबंधन के हिसाब से कार्रवाई करेंगे। इसलिए सीरिया में एकपक्षीय या सऊदी अरब के साथ मिलकर जमीनी कार्रवाई का सवाल पैदा नहीं होता।”
तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लु ने इससे पहले कहा था कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ जमीनी कार्रवाई में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के सभी देशों के शामिल होने की जरूरत होगी।
कालीन ने कहा कि आईएस के खिलाफ हमलों के लिए सऊदी अरब के युद्धक विमान तुर्की पहुंच रहे हैं।
तुर्की के दक्षिणी प्रांत अदाना में चार युद्धक विमान पहुंचेंगे, जहां से अमेरिकी विमान सीरिया में आईएस पर हमलों को अंजाम दे रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath