सेना के एक सूत्र ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि हमला राजधानी दमिश्क के दक्षिणी ग्रामीण इलाके में सैयद जैनब जिले में हुआ।
एक आत्मघाती हमले और एक कार बम विस्फोट के चलते 13 अन्य लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सना के मुताबिक, पहला बम विस्फोट उपनगर के प्रवेश पर हुआ, जहां हमलावर विस्फोटक बेल्ट पहन कर पहुंचा था जबकि कार बम विस्फोट दरगाह के समीप अल-टीन सड़क पर हुआ।
गोल्डन गुंबददार सैयद जैनब दरगाह पैगंबर मुहम्मद की पोतियों में से एक की कब्र है और गृह युद्ध के बावजूद कई शिया तीर्थयात्री यहां पहुंचते हैं।
सीरिया में हुए गृह युद्ध के पांच वर्ष से अधिक समय में 250,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और 1.1 करोड़ लोग अपने घरों से भाग गए।
चूंकि यह जिला शिया लोगों के लिए धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, इसलिए हिजबुल्ला ने मस्जिद की सुरक्षा के लिए अपने लड़ाकों को भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath