सीरिया में रूसी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौत

मॉस्को, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। सीरिया में होम्स शहर के निकट एक रूसी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई।

स्पुतनिक न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, न कि मार गिराया गया है।

रक्षा मंत्रालय प्रेस सेवा की मंगलवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के एयरोस्पेस फोर्सेज का एमआई-28 एच हैवक हेलीकॉप्टर सोमवार को रात 10.29 बजे (स्थानीय समयानुसार) दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रेस सेवा ने एक बयान में कहा, “दुर्घटना में चालक दल के दोनों सदस्यों की मौत हो गई। तलाशी व बचाव अभियान के दौरान पायलटों के शवों को हटा दिया गया और वर्तमान में उन्हें हमेइमिम एयरबेस पर रखा गया है। दुर्घटनास्थल से आई एक रिपोर्ट के अनुसार हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है न कि मार गिराया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493