मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित एक खास भोज में ब्रिटेन के शाही दंपति प्रिंस विलियम व केट मिडलटन से मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं।
अनुपम ने ट्विटर पर इस भोज के निमंत्रण की एक फोटो शेयर की। निमंत्रण में लिखा हुआ है, “प्रधानमंत्री, अनुपम खेर से मंगलवार (12 अप्रैल) अपराह्न् 12.45 बजे नई दिल्ली में अशोका रोड स्थित हैदराबाद हाउस में उनके साथ समय बिताने की दरख्वास्त करते हैं।”
निमंत्रण पाकर फूले नहीं समा रहे अनुपम ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित दोपहर के भोज पर ड्यूक एवं डचेज ऑफ कैंब्रिज से मिलने को लेकर उत्साहित हूं।”
शाही दंपति 14 अप्रैल को पड़ोसी देश भूटान के दौरे पर जाएंगे और 16 अप्रैल को ताजमहल का दीदार करने भारत लौटेंगे।
dharmpath.com dharmpath