जम्मू, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले के बासोहली शहर में एक स्कूल में 14 वर्षीय लड़के का शव मिलने के बाद तनाव पैदा हो गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि स्थानीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार रात करीब 10.30 बजे बच्चा मृत मिला। उसकी पहचान करन कुमार के रूप में हुई है। वह यहां 8वीं कक्षा का छात्र था।
उन्होंने कहा, “परिजनों ने मंगलवार को बानी-बसोहली मार्ग को जाम कर दिया।”
अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
रपट के अनुसार बच्चा दलित परिवार का था।
dharmpath.com dharmpath