सीरिया में विस्फोट, 50 आतंकवादी मरे

दमिश्क, 24 जुलाई (आईएएनएस)। सीरिया के इदलिब शहर में एक विस्फोट में अल-कायदा से संबंधित नुसरा फ्रंट के 50 आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोटकों से भरी एक कार नुसरा आतंकवादियों की एक सभा में घुस गई। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो चुका है कि यह घटना योजनाबद्ध थी या दुर्घटनावश हुई।

यह कारें प्रतिद्वंद्वी आतंकवादी समूह अहर अल-शाम से संबंधित हैं, जिससे एक दिन पहले ही नुसरा फ्रंट ने संघर्ष के दौरान इदलिब का नियंत्रण छीन लिया था।

नुसरा फ्रंट को संयुक्त राष्ट्र व अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493