673 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

जम्मू, 24 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू से रविवार को अमरनाथ यात्रा के लिए 673 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ।

एक अधिकारी ने कहा, “तड़के 2.50 बजे कड़ी सुरक्षा में 24 वाहनों के काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से 673 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।”

इस वर्ष 40 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी, जिसके बाद से सोमवार के जत्थे में सबसे कम यात्री शामिल हैं।

अब तक 2.40 लाख तीर्थयात्री यात्रा कर चुके हैं।

कल (रविवार) ‘छड़ी मुबारक’ पूजा के लिए श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर में ले जाई गई थी।

‘छड़ी मुबारक’ पारंपरिक दक्षिण कश्मीर के पहलागाम रूट पर विभिन्न स्थानों पर पूजा के बाद पवित्र गुफा में ले जाई जाएगी।

छड़ी मुबारक को सात अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन गुफा में लाया जएगा, जिसके बाद यात्रा समाप्त हो जाएगी। इस दिन रक्षा बंधन भी है।

इस साल अब तक अमरनाथ यात्रा में 48 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।

इनमें से 17 यात्रियों की मौत 16 जुलाई को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में हुई थी, जबकि आठ तीर्थयात्रियों की मौत 10 जुलाई को अनंतनाग जिले में स्थित बतेंगो में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में हुई थी। इनके अलावा 23 तीर्थयात्रियों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)और राज्य पुलिस के 35,000 से भी अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493