सीरिया में हवाई हमले में 14 मरे

दमिश्क, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। सीरिया के अलेप्पो प्रांत के तादफ कस्बे में बुधवार को बमबारी में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। सीरिया में काम करने वाली ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी ऑफ ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने यह जानकारी दी।

समचार एजेंसी एफे के मुताबिक, एसओएचआर ने कहा कि अज्ञात युद्धक विमानों ने उस कस्बे को निशाना बनाया, जो अल-बाब शहर के दक्षिण-पूर्व में स्थित है और जेहादियों का प्रमुख गढ़ है।

एक सूत्र ने कहा कि हमले में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।

बमबारी सीरियाई व रूसी विमानों द्वारा की जा रही है। साथ ही तुर्की तथा अमेरिका के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन सेना भी सीरिया में बमबारी कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493