सीरिया विद्रोहियों ने अमेरिकी सैन्य हमले को सराहा

दमिश्क, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। सीरिया के विद्रोही धड़ों ने अमेरिका द्वारा सीरिया के होम्स में सैन्यअड्डों पर की गई सैन्य कार्रवाई का स्वागत किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, होम्स के एक विद्रोही कमांडर ने बताया कि इन मिसाइल हमलों को विद्रोही धड़ों ने प्रशंसा की है।

उन्होंने कहा कि विद्रोही इस तरह के हमलों और सीरियाई सेना की ताकत घटाने वाले किसी भी तरह के कदम का समर्थन करते हैं।

होम्स के उत्तरी छोर में जैश अल-तॉहिद विद्रोही समूह ने भी हमले की प्रशंसा करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में यह पहला कदम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493