स्टॉकहोम, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में शुक्रवार को हुए हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
घायलों में से एक के अस्पताल में दम तोड़ने के बाद यह संख्या बढ़कर चार हुई है। इस हमले में 15 लोग घायल हुए हैं।
स्वीडन के टेलीविजन ने अस्पताल सूत्रों के हवाले से बताया कि हमले में घायलों की संख्या 15 है जिसमें से नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसमें दो बच्चे भी हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्टॉकहोम पुलिस प्रवक्ता लार्स बाएस्ट्रॉम ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 घायल हो गए हैं। हमले में संदिग्ध भागीदारी के संदेह पर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि मध्य स्टॉकहोम में शुक्रवार को एक ट्रक लोगों को कुचलता चला गया और बाद में एक डिपार्टमेंटल स्टोर से जा टकराया।
dharmpath.com dharmpath