स्टॉकहोम, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वीडन पुलिस ने उत्तरी स्टॉकहोम में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
इस शख्स ने कथित तौर पर शुक्रवार को हुए घातक आतंकवादी हमले का गुनाह कबूल लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जब इस शख्स को हिरासत में लिया गया तो उसे कुछ समय हल्की चोटें भी आई थी।
पुलिस ने बताया, “एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो इस घटना से जुड़ा हुआ हो सकता है।”
पुलिस ने स्वीडन हमले में चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। इस हमले में 15 लोग भी घायल हुए जिसमें नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को एक ट्रक भीड़ को कुचलते हुए आगे बढ़ता गया। ट्रक एक डिपार्टमेंटल स्टोर से टकराए जाने के बाद ही रूका।
इस हमले के बाद पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स की तस्वीर जारी की।
स्वीडन पुलिस ने लोगों से इस क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया है।
dharmpath.com dharmpath