सीरिया : विस्थापित लोगों का पल्मायरा पहुंचना शुरू

सरकार के एक सूत्र ने होम्स में कहा कि विस्थापित लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने की सरकार की मुहिम के तहत शनिवार को 10 बसों में भरकर महिलाओं व बच्चों सहित लोगों को पल्मायरा पहुंचाया गया। शहर पर आईएस ने बीते साल मई में कब्जा कर लिया था, जिसे पिछले महीने सीरियाई सेना व गठबंधन के लड़ाकों ने मुक्त कराया।

पहचान जाहिर न करने की शर्त पर सूत्र ने कहा कि बीते गुरुवार को लगभग 400 लोगों को पल्मायरा पहुंचाया गया था, जबकि शनिवार को लोगों का दूसरा जत्था पहुंचा।

लगभग 2000 वर्ष पुराने स्मारकों वाले शहर पल्मायरा यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493