सीरिया संघर्ष में हजारों बच्चे मारे गए : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र, 21 नवंबर (आईएएनएस)। सीरिया में जारी हिंसा में हजारों बच्चे या तो मारे गए या विकलांग हो गए हैं। सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के क्षेत्रीय मानवाधिकार समन्वयक केविन केनेडी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सीरिया में जारी संघर्ष बच्चों से उसका बचपन छीन रहा है।

उन्होंने कहा, “हवाई हमले, मोर्टार, गोलीबारी, कार बम व बम हमलों में बच्चों की जानें जा रही हैं।”

उन्होंने कहा कि देश के एक-तिहाई विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य संभव नहीं हो सकता है, क्योंकि या तो वे तबाह हो गए हैं या उनमें हजारों विस्थापित लोगों या सेना ने शरण ले रखी है।

केनेडी की यह टिप्पणी शुक्रवार को यूनिवर्सल चिल्ड्रन्स डे के मौके पर सामने आई है।

उन्होंने कहा कि सीरिया संघर्ष का देश के युवाओं पर संगीन प्रभाव सामने आया है।

उन्होंने उस घटना की याद दिलाई, जिसमें होम्स शहर में खेल रहे 19 बच्चे एक मिसाइल हमले में मारे गए।

केनेडी ने कहा, “यह संघर्ष लोगों के लिए सच में एक दु:स्वप्न बन गया है, जो खासकर बच्चों से उनका बचपन व भविष्य छीन रहा है।”

उन्होंने कहा, “हम बच्चों की एक पूरी पीढ़ी को निराशा, अशिक्षा व अंधकार की ओर धकेलने के बिल्कुल करीब हैं।”

बयान में सीरिया संघर्ष के सभी पक्षों से देश में संघर्षविराम और लड़ाई का अंत करने की अपील की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493