रांची, 21 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के गोड्डा जिले में अवैध संबंध को लेकर एक पुरुष व एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने कहा कि जिले में महेंद्र साव (50) को एक महिला (25) के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया गया। नाराज परिजनों ने पंचायत बुलाई, जहां दोनों की हत्या करने का फैसला किया गया। दोनों को निर्ममता पूर्वक पीट-पीटकर मार डाला गया।
महिला के परिजनों द्वारा दोनों को कथित तौर पर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि दोनों के परिजन व गांव के लोग दोनों के बीच अवैध संबंध से अवगत थे। जैसे ही दोनों को रंगे हाथ पकड़ा गया, उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला के परिजनों ने इसे भूमि विवाद बताया है।
dharmpath.com dharmpath