सुप्रिया के टीवी शो में नजर आएंगे दीपिका, रणबीर

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणबीर कपूर अनुभवी अभिनेत्री सुप्रिया पाठक के साथ टेलीविजन धारावाहिक ‘जाने क्या होगा रामा रे’ के सेट पर नजर आएंगे।

रणवीर, दीपिका इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘तमाशा’ का प्रचार करने के लिए धारावाहिक के सेट पर पहुंचेंगे।

सुप्रिया और दीपिका को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में मां और बेटी के किरदार में देखा गया था।

प्रोडक्शन हाउस के एक सूत्र ने एक बयान में कहा, “सुप्रिया और दीपिका का बहुत करीबी रिश्ता है और फिल्म ‘राम-लीला’ में दोनों की केमिस्ट्री को सभी ने पसंद किया, इसलिए छोटे-पर्दे पर दोनों को साथ देखना दर्शकों के लिए रोमांचकारी होगा।”

धारावाहिक ‘जाने क्या होगा रामा रे’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होगा। इसमें रणबीर और दीपिका अपनी फिल्म को समर्थन देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493