नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। रोहिणी जिले में मंगलवार को सीवेज टैंक की सफाई करते वक्त दो श्रमिकों की मौत हो गई।
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीन अन्य श्रमिकों की हालत गम्भीर है।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन श्रमिकों को सीवेज टैंक साफ करने के लिए किसने काम पर लगाया था और सफाई की प्रक्रिया के दौरान किस तरह के सुरक्षा सम्बंधी उपकरणों का उपयोग हुआ था।
dharmpath.com dharmpath