सीसीडी के संस्थापक कर्नाटक से लापता (लीड-1)

बेंगलुरू, 30 जुलाई (आईएएनएस)। बेंगलुरू की रिटेल श्रंखला कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के संस्थापक वी.जी. सिद्धार्थ कर्नाटक के मंगलुरू के पास से सोमवार शाम से लापता हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरू से लगभग 350 किलोमीटर दूर स्थित तटीय शहर में एक पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, “सिद्धार्थ की गुमशुदगी का मामला उनके ड्राइवर ने मंगलुरू में एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया था। उनकी या उनके शव की तलाश जारी है।”

शिकायतकर्ता बसवराज पाटिल द्वारा पुलिस स्टेशन में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ नेथरवती नदी के पुल पर कार से उतर गए और यह कहकर कि वह थोड़ी देर सैर करना चाहते हैं, उसे पुल के दूसरे छोर पर इंतजार करने के लिए बोलकर चले गए, लेकिन एक घंटे बाद भी नहीं लौटे।

पुलिस को शक है कि सिद्धार्थ बहती नदी में कूद गए होंगे तभी ड्राइवर को वहां नहीं मिले।

सिद्धार्थ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा के दामाद हैं।

उन्होंने 18 मार्च को 10 रुपये की फेस वैल्यू पर 980 रुपये प्रति शेयर की दर से शहर में सॉफ्टरवेयर कंपनी माइंडट्री लिमिटेड में अपने कुल 20 प्रतिशत शेयर मुंबई की कंपनी लार्सन एंड टॉब्रो (एल एंड टी) को 3,300 करोड़ रुपये में बेच दिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493