सी.पी.जोशी बने राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

जयपुर, 2 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सी.पी. जोशी राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं।

जोशी ने शुक्रवार को हुए संघ के चुनाव में इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी को पांच वोटों से मात देते हुए जीत हासिल की।

जोशी को 19 और रुचिर को 14 वोट मिले। जोशी, मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वह दूसरी बार आरसीए के अध्यक्ष बने हैं।

मोहम्मद इकबाल को आरसीए का उपाध्यक्ष चुना गया है। आर.एस.नंदू को आरसीए का सचिव चुना गया है। पिंकेश कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

आरसीए के चुनावों के लिए वोटिंग 29 मई को हुई थी जबकि वोटों की गिनती शुक्रवार को की गई। राजस्थान उच्च न्यायालय ने 30 मई को वोटों की गणना शुक्रवार को कराने को मंजूरी दी थी।

जीतने के बाद जोशी ने ट्वीट किया, “मैं सभी आरसीए सदस्यों का उनके सहयोग के लिए शुक्रिया करना चाहता हूं। हम राजस्थान क्रिकेट की बेहतरी के लिए मिलकर काम करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493