नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। तेजी से विकसित होते भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अच्छी शुरुआत के लिए सचिन तेंदुलकर जैसे बड़े प्रतीक से भी कोई फर्क नहीं पड़ता।
नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। तेजी से विकसित होते भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अच्छी शुरुआत के लिए सचिन तेंदुलकर जैसे बड़े प्रतीक से भी कोई फर्क नहीं पड़ता।
घरेलू प्रौद्योगिकी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) कंपनी स्मार्टन के ब्रैंड एंबेसडर व कथित रणनीतिक निवेशक सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में एसआरटी (एसआरटी का मतलब यहां सचिन रमेश तेंदुलकर है) फोन लांच किया है।
इस फोन की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है और मध्यम रेंज के बाजार में इसका मुकाबला कई दमदार फोन्स से है, जिसमें हाल में लांच रेडमी नोट 4, ऑनर 6एक्स, वीवो वाई55 एस और मोटो जी5 तथा मोटो जी5 प्लस शामिल हैं।
एसआरटी फोन में रिमूवेबल प्लास्टिक बैक कवर है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और टाइप सी पोर्ट है। इसकी 5.5 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 युक्त है, जिसकी चमक अच्छी है और धूप में आसानी से उपयोग की जा सकती है।
इसमें स्टॉक एंड्रायड 7.1.1 का इस्तेमाल किया गया है जो बेहतरीन है। साथ ही कंपनी ने एंड्रायड ओ अपडेट देने का वादा किया है।
इसमें एफ 2.0 अपरचर के साथ 13 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा है तथा अगला कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसकी बैटरी 3,000 एमएएच की है जो 13-14 घंटों तक चलती है।
अगर आप तेंदुलकर के फैन हैं और चीनी फोन नहीं खरीदना चाहते तथा स्टॉक एंड्रायड चाहते हैं और आपको कैमरा की गुणवत्ता से फर्क नहीं पड़ता, तो यह फोन खरीद सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath