सुंजुवान हमले के शहीदों के जनाजे में भीड़ उमड़ी

श्रीनगर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू के सुंजवान सेना शिविर पर हुए आतंकी हमले में जूनियर कमीशन अधिकारी मोहम्मद अशरफ मीर व दूसरे तीन शहीद सैनिकों के जनाजे में भाग लेने के लिए मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।

सैनिकों ने कुपवाड़ा जिले के मैदानपोरा में मीर को अपने हथियारों को झुका कर अंतिम सलामी दी। मीर के जनाजे को कब्रिस्तान ले जाने के रास्ते में सैकड़ों लोग रो रहे थे।

मैदानपोरा व आसपास के गांवों केपुरुष, महिलाएं व बच्चे मीर की शवयात्रा में भाग लेने के लिए जमा हुए, जिन्होंने अपना जीवन देश सेवा में न्योछावर कर दिया।

बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अन्य तीन शहीद सैनिकों के जनाजे में भी भाग लिया, जो शोपियां, अनंतनाग व पुलवामा जिलों से थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493