सुआरेज और नेमार की बदौलत बार्सिलोना ने रियल को 4-0 से हराया

मेड्रिड, 22 नवंबर (आईएएनएस)। लुइस सुआरेज और नेमार के गोलों की मदद से बार्सिलोना ने शनिवार को खेले गए स्पेनिश लीग महामुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मेड्रिड को 4-0 से हरा दिया।

रियल के घरेलू सैंटियागो बेर्नाव्यू स्टेडियम में हुए इस मैच में बार्सिलोना ने खेल के हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन किया।

बार्सिलोना के लिए तीसरा गोल आंद्रेस इनिएस्ता ने किया। इस गोल को सफल बनाने में नेमार और सुआरेज ने ही इनिएस्ता की मदद की थी।

इस हार के बाद रियल के मैनेजर राफेल बानेत्ज का स्थान खतरे में नजर आ रहा है।

शनिवार को हुए एक अन्य मैच मे रियल सोसिएदाद ने सेविला को 2-0 से हराया। रियल के लिए इयुसेवियो सेक्रिस्टान ने कोच के तौर पर पदार्पण किया और अपनी टीम के लिए विजयी आगाज किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493