मप्र के मौसम में बदलाव जारी

भोपाल, 22 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल और अन्य स्थानों पर हवाओं के रुख में जारी बदलाव से मौसम का मिजाज भी बदल रहा है। रविवार को हल्की बदली छाए रहने से मौसम सुहावना है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, इंदौर का 16.4 डिग्री, ग्वालियर का 11.7 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल का शनिवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री, इंदौर का 30.2 डिग्री, ग्वालियर का 30.1 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493