सुखवीर हर हाल में इस्तीफा दें : केजरीवाल

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य की जेल से दो खालिस्तानी आतंकवादियों के फरार होने के बाद रविवार को पंजाब के गृहमंत्री सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे की मांग की।

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक ने ट्विटर पर लिखा, “जेल से कैदियों के भागने और बाद में पंजाब पुलिस द्वारा बेगुनाह लड़की की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पंजाब के गृहमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।”

केजरीवाल ने कहा, “इससे साफ होता है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।”

सुखबीर बादल उपमुख्यमंत्री भी हैं और वह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे हैं।

उल्लेखनीय है कि रविवार को हथियारबंद लोगों ने अधिकतम सुरक्षा वाले नाभा जेल पर हमला किया और वे खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के नेता हरमिंदर सिंह मिंटू सहित दो आतंकवादियों को लेकर भाग निकले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493