नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति की आत्मकथा पर आधारित नाटक ‘ड्रामा क्वीन’ को पहली बार 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शित किया जाएगा।
सुचित्रा अभिनीत और इनायत अली सामी द्वारा निर्देशित, ‘ड्रामा क्वीन’ थिएटर प्रोडक्शन कंपनी एजीपी वल्र्ड द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इस नाटक की प्रेरणा सुचित्रा की आत्मकथा से ली गई है।
सामी ने एक बयान में कहा, “सुचित्रा एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और इस रोल की तैयारी में उन्हें लगभग एक साल का समय लगा है। हमें विश्वास है कि हम उनके उपन्यास की नाटकीय व्याख्या अच्छे से कर पाएंगे और सुचित्रा को पूरी तरह से सामने लाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath