यादव सिंह, उनके परिवार के खिलाफ आरोप-पत्र दायर

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में नोएडा प्राधिकरण के पूर्व मुख्य अभियंता और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ एक आरोप-पत्र दायर किया है। इसकी जानकारी जांच एजेंसी ने मंगलवार को दी।

सीबीआई ने आधिकारिक बयान में कहा कि यह आरोप-पत्र सिंह, उनकी पत्नी कुसुम लता, बेटी गरिमा भूषण और करुणा सिंह, बेटे सन्नी यादव और बहू श्रेष्ठा सिंह के खिलाफ गाजियाबाद की विशेष अदालत में दाखिल किया गया है।

यादव सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट मोहन लाल राठी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

सीबीआई ने अपने आरोप-पत्र में तीन कंपनियों और एक ट्रस्ट का नाम भी शामिल किया है।

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि अप्रैल 2004 से अगस्त 2015 के बीच अर्जित की गई 23 करोड़ रुपये की संपत्ति उनके ज्ञात स्रोतों की तुलना में 512 प्रतिशत अधिक है।

एजेंसी ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 30 जुलाई, 2015 को दर्ज हुए मामले के संबंध में की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493