सुदीप के साथ काम करना चाहते हैं धनुष

चेन्नई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता धनुष ने बुधवार को कहा कि वह कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप के साथ काम करना पसंद करेंगे।

धनुष ने यहां संवाददाताओं को बताया, “मैं हमेशा से सुदीप के साथ काम करना चाहता था। मुझे जल्द उनके साथ काम करने में खुशी होगी।”

उन्होंने यह बात सुदीप अभिनीत तमिल-कन्नड़ द्विभाषी फिल्म ‘मुदिंजा इवाना पुडी’ के ऑडियो लांच पर कही।

कार्यक्रम में तमिल अभिनेता विजय सेतुपति और शिवकार्तिकेयन जैसे तमिल कलाकार भी मौजूद थे।

धनुष ने कहा, “मैं पहले विजय सेतुपति और शिवकार्तिकेयन के साथ काम कर चुका हूं। अब मुझे सुदीप के साथ काम करने का इंतजार है।”

रवि कुमार द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म ‘मुदिंजा इवाना पुडी’ में अभिनेत्री नित्या मेनन भी मुख्य भूमिका में हैं।

नित्या के बारे में धनुष ने कहा, “वह बेहतरीन कलाकारों में से हैं। मुझे उनका काम पसंद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493