पाकिस्तान देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा : राजनाथ

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है।

राजनाथ ने लोकसभा में कश्मीर की स्थिति पर चर्चा के दौरान कहा, “पाकिस्तान, भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। यदि भारत में आतंकवाद है तो यह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद है।”

उन्होंने कहा, “हमारा पड़ोसी धर्म के नाम पर घाटी में स्थिति बिगाड़ने की साजिश कर रहा है।”

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कश्मीर में स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।

राजनाथ ने कहा, “मुझे विश्वास है कि कश्मीर के गौरव और शोहरत को बहाल किया जाएगा।”

उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, “वे धर्म के नाम पर भारत से अलग हो गए थे, लेकिन आज वही आतंकवाद की वजह से दो हिस्सों में बंट गया है। वे हर दिन इससे जूझ रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493