सुधीर मिश्रा ‘और देवदास’ का नाम बदलेंगे

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक सुधीर मिश्रा अपनी आगामी फिल्म ‘और देवदास’ का नाम बदलेंगे, क्योंकि उनका मानना है कि यह शीर्षक फिल्म के विषय पर संदेह उत्पन्न कर सकता है।

भारतीय फिल्म और टेलीविजन निदेशक एसोसिएशन द्वारा आयोजित यहां सोमवार को मास्टर क्लास सत्र सुधीर ने कहा, “मैंने फिल्म का शीर्षक ‘और देवदास’ बदल दिया है क्योंकि शीर्षक कई तरह की उम्मीद उत्पन्न कर रहा था। यह फिल्म अगले साल फरवरी में प्रदर्शित होगी। इससे पहले हम इसके बदलाव के बारे में आपको बता देंगे।”

फिल्म ‘और देवदास’ कथित तौर पर शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास ‘देवदास’ से प्रेरित है। इसमें राहुल भट्ट, ऋचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी प्रमुख भूमिका में हैं।

इस पर सुधीर का कहना है कि फिल्म उपन्यास से बिल्कुल अलग है।

निर्देशक ने कहा, “मैंने किरदार उपन्यास से लिए हैं लेकिन यह उससे बिल्कुल अलग हैं, इसलिए फिल्म देखने के बाद, मुझे ख्याल आया कि यह फिल्म के विषय के साथ फिट नहीं हैं और फिल्म की उम्मीद से अनुचित हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493