सुनिधि 32 की हुईं, बधाइयों का लगा तांता

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान शुक्रवार को 32 साल की हो गई, और इस अवसर पर उनके दोस्तों और सह-कर्मियों ने बधाई दी है। सुनिधि ने ‘इंजन की सीटी’, ‘कमली’ और ‘क्रेजी किया रे’ जैसे गीत गाए हैं।

उन्होंने गायक एनरिक इग्लेसियस के साथ मिलकर ‘हर्टबीट’ गीत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने करियर की शुरुआत की है। उन्होंने कई रियलिटी शो में निर्णायक की भूमिका भी अदा की है और इसीलिए वह आज छोटे पर्दे का भी जाना-माना चेहरा हैं।

बॉलीवुड ने ट्विटर पर सुनिधि को जन्मदिन की बधाई दी है।

लता मंगेशकर ने लिखा, “नमस्कार। सुनिधि चौहान जन्मदिन की हार्दिक बधाई और आपके लिए शुभकामनाएं। आशा है कि भगवान आपको लंबी उम्र दें।”

शान ने लिखा, “आपको संगीत, शांति और आनंद की बधाई तथा ढेर सारा प्यार।”

सलीम मर्चेट ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक सुनिधि। यह साल आपके लिए सबसे अच्छा होगा। मैं जानता हूं।”

मिका सिह ने ट्वीट किया, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी बेहतरीन गायिका। जिसने इतनी कम उम्र में इतना सब हासिल किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493