आगरा, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चर्चित अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने यहां प्रेम के प्रतीक ताजमहल का दीदार अपनी बहन के साथ किया। अंतरिक्ष में 195 दिन बिताने का रिकॉर्ड उनके नाम है।
नीले टॉप और सफेद कैपरी पहने विलियम्स ने गुरुवार को ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल का दीदार किया।
उन्होंने सेंट्रल टैंक पर बनी उसी सीट पर बैठकर फोटो खिंचवाई जहां पर राजकुमारी डायना बैठी थीं।
ताजमहल की सुंदरता को निहारते हुए उन्होंने सफेद संगमरमर से बने इस मकबरे के संबंध में कई सवाल पूछे।
सुनीता विलियम्स के गाइड ने उन्हें ताज की दीवारों और मीनारों की नक्काशी की जटिलताओं के बारे में बताया।
dharmpath.com dharmpath