नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। भारती एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील मित्तल को इस साल का हार्वर्ड बिजनेस स्कूल एल्युमिनी उपलब्धि पुरस्कार मिला है। यह जानकारी शुक्रवार को उनके कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में दी गई।
बयान के मुताबिक मित्तल ने कहा, “हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के प्रख्यात प्रबंधन कार्यक्रम ने मुझे एक अग्रणी वैश्विक दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल स्थापित करने में मदद की।”
यह पुरस्कार 1968 से हर साल दिया जाता है। यह संस्थान द्वारा एल्युमिनी को दिया जाना वाला सबसे सम्मानित पुरस्कार है। यह पुरस्कार एल्युमिनी को अपनी कंपनी और समुदाय में महत्वपूर्ण योगदान करने के लिए दिया जाता है।
dharmpath.com dharmpath