नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। क्वोलकॉम इनकॉरपोरेटेड ने सुनील लालवानी को उपाध्यक्ष और अपने भारतीय कारोबार का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कंपनी ने सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी।
उनकी नियुक्ति 27 जुलाई से प्रभावी है और वह क्वोलकॉम टेक्न ोलॉजीज इंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष तथा सह-अध्यक्ष क्रिस्टियानो अमोन को रिपोर्ट करेंगे।
लालवानी, अवनीश अग्रवाल की जगह ले रहे हैं, जो क्वोलकॉम इंडिया और दक्षिण एशिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अध्यक्ष थे।
लालवानी के पास सूचना प्रौद्योगिकी तथा दूरसंचार क्षेत्रों में बिक्री, कारोबार विकास, रणनीतिक योजना और व्यावसायिक संचालन का 20 साल से अधिक का अनुभव है।
इस नियुक्ति से पहले वह ब्लैकबेरी के लिए काम कर रहे थे, जहां वह भारत और दक्षेस कारोबार के प्रबंध निदेशक थे।
dharmpath.com dharmpath