हर 15 मिनट पर आतंकवादी हमले का जायजा ले रहा : बादल

चंडीगढ़, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को गुरदासपुर जिले में आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि वह अस्वस्थ होने के बावजूद हर 15 मिनट पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

बादल ने कहा, “यह हमला काफी दुखद है। आतंकवाद किसी राज्य की नहीं, बल्कि राष्ट्रीय समस्या है। राष्ट्रीय समस्या होने की वजह से इससे राष्ट्रीय नीतियों के साथ निपटने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि स्थिति के नियंत्रण में आने के बाद राज्य सरकार आगे की कार्रवाई पर विचार करेगी।

गौरतलब है कि सेना की वर्दी में भारी हथियारों से लैस कुछ आतंकवादी पाकिस्तान की सीमा से सटे दीनानगर में एक ढाबा मालिक की हत्या करने के बाद उसकी कार लेकर बस स्टैंड पहुंचे और वहां जम्मू जाने वाली एक बस पर गोलीबारी के बाद उन्होंने थाने पर धावा बोला। इस घटना में पांच लोगों के मारे जाने तथा 10 लोगों के घायल होने की सूचना है।

यह कस्बा भारत-पाकिस्तान सीमा से लगभग 15 किलोमीटर और जम्मू एवं कश्मीर सीमा से 25 किलोमीटर दूर है। यह चंडीगढ़ से 235 किलोमीटर की दूरी पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493